
फतेहपुर। थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1250 लीटर देसी शराब और पांच बाइक जब्त की। हालांकि, पुलिस को देखते ही तस्कर मौके से फरार हो गया।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि झारखंड से अवैध रूप से शराब तस्करी कर लाई जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बंदरा जंगल के समीप छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि कार्रवाई एएसआई मनोज कुमार, एसआई सतीन प्रसाद और एसआई अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस के पहुंचते ही तस्कर बाइक और शराब छोड़कर भाग निकला।
जब्त शराब और बाइक को थाना लाया गया है। इस मामले में शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।












Leave a Reply