
यशवंत उच्च विद्यालय, खिजरसराय के परिसर में शनिवार को एक भव्य छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. लता सिन्हा ने बताया कि इस समारोह का उद्देश्य मेधावी छात्रों का उत्साहवर्धन करना और अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी सुमन एवं डीपीओ आनंद कुमार उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान कला संकाय में बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रचने वाली छात्रा निशु कुमारी को शील्ड, मेडल और शॉल देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विज्ञान संकाय के ब्लॉक टॉपर रजनीश कुमार, वाणिज्य संकाय की विद्यालय टॉपर तनीशा कुमारी तथा 10वीं कक्षा के विद्यालय टॉपर सपना कुमारी और संस्कार कुमार को भी मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी सुमन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। वहीं प्रधानाध्यापिका डॉ. लता सिन्हा ने निशु कुमारी को व्यक्तिगत रूप से पांच हजार रुपये का चेक प्रदान कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह का समापन उत्साह और प्रेरणा के माहौल में हुआ।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह का समापन उत्साह और प्रेरणा के माहौल में हुआ।











Leave a Reply