फतेहपुर पुलिस की कार्रवाई: 200 लीटर देशी शराब व दो बाइक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

फतेहपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी के खिलाफ सफलता हासिल की है। पुलिस ने 200 लीटर देशी शराब और दो बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि झारखंड से शराब तस्करी करने के लिए लाया जा रहा था। इसी आधार पर एसआई अम्बुज कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान थाना क्षेत्र के अंदर बाजार से दोनों युवकों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान महेश कुमार और गोरे कुमार के रूप में हुई है, जो गुरपा थाना क्षेत्र के मचरक गांव के निवासी हैं। दोनों को गिरफ्तार कर फतेहपुर थाना लाया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।