
फतेहपुर प्रखंड में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों ने पूरे विधि-विधान के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरा इलाका छठी मइया के जयकारों तथा लोकगीतों से गूंजता रहा।
महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में छठ घाटों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। व्रतियों ने 36 घंटे के निर्जला व्रत का पालन करते हुए पूरी आस्था के साथ भगवान सूर्य और छठी मइया की आराधना की। घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, वहीं स्वच्छता और प्रकाश की विशेष व्यवस्था भी देखने को मिली।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। विभिन्न घाटों पर पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग और निगरानी की समुचित व्यवस्था के कारण पूजा पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि भी व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए।
अब व्रती बुधवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे, जिसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का विधिवत समापन हो जाएगा। पूरे फतेहपुर प्रखंड में छठ पूजा को लेकर गहरी आस्था और उत्साह का वातावरण बना हुआ












Leave a Reply