पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

खिजरसराय थाना पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘विशेष समकालीन अभियान’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए वर्षों से फरार एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उपेंद्र यादव (पिता: सुखदेव यादव) के रूप में की गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी खिजरसराय थाना क्षेत्र के वक्थर गांव का निवासी है और कांड संख्या 82/83 में लंबे समय से वांछित था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके पैतृक गांव वक्थर से धर दबोचा। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों में भय कायम करने के उद्देश्य से लगातार जारी रहेगी।
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।