हथौड़ी थाना के नए थानाध्यक्ष बने सत्यनारायण शर्मा

मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना में सत्यनारायण शर्मा ने नए थानाध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया है। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।
बताया जाता है कि सत्यनारायण शर्मा इससे पहले गया जिले के अलीपुर थाना में थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। अब उनका तबादला मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना में किया गया है।
नवनियुक्त थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही अपराध नियंत्रण और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय रहेगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की है, ताकि क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था कायम रह सके।