
फतेहपुर। प्रखंड क्षेत्र में रसोई गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच कामता भारतगैस एजेंसी के प्रोपराइटर राजीव उर्फ राजू सिंह ने स्पष्ट किया है कि फतेहपुर प्रखंड में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। एजेंसी के पास पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पहले की तरह ही एजेंसी की गाड़ियां गांव-गांव जाकर उपभोक्ताओं के घरों के समीप गैस सिलेंडर पहुंचा रही हैं। किसी भी उपभोक्ता को घबराने या परेशानी की आवश्यकता नहीं है।
राजीव उर्फ राजू सिंह ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार पहले गैस सिलेंडर की बुकिंग की जाती थी, उसी प्रकार अभी भी गैस सिलेंडर बुक कराएं। बुकिंग के बाद टोकन (TOP) प्राप्त कर आसानी से गैस सिलेंडर लिया जा सकता है।
उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि उपभोक्ता अनावश्यक रूप से गैस गोदाम पर भीड़ न लगाएं। एजेंसी द्वारा व्यवस्थित तरीके से गांव-गांव जाकर गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल सके और किसी प्रकार की असुविधा न हो।











Leave a Reply