सिरदला में 13 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों ने थाने में दिया आवेदन

सिरदला थाना क्षेत्र के खुर्द कर्मा गांव निवासी रामशीष प्रसाद की 13 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी शिव रत्न ईंट भट्ठा के समीप से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।परिजनों के अनुसार, निशा कुमारी घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। जब परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल पाया।
थक-हार कर पिता रामशीष प्रसाद ने सिरदला थाना में लिखित आवेदन देकर बेटी के लापता होने की सूचना दी है और पुलिस से उसे जल्द से जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है।

पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिजन बेटी के सुरक्षित मिलने की उम्मीद में चिंतित हैं।