घर के पास खड़ा टेम्पू चोरी थाना को दिया आवेदन।


फतेहपुर थाना क्षेत्र के डुमरी चट्टी गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोर ने घर के पास खड़ा एक टेम्पू चोरी कर लिया। घटना से वाहन मालिक के परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेयामतपुर निवासी धर्मेंद्र दास अपना टेम्पू (बीआर-20 763) लेकर डुमरी चट्टी स्थित डा. दिलीप कुमार के यहां तिलक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने वाहन को घर के समीप खड़ा कर हैंडल समेत अन्य हिस्सों में लॉक लगा दिया था। बावजूद इसके देर रात सन्नाटे का फायदा उठाकर चोर टेम्पू लेकर फरार हो गए। धर्मेंद्र दास ने बताया कि रात करीब 10 बजे जब वे वाहन देखने पहुंचे तो टेम्पू गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने बताया कि प्राथमिकी के लिए स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दिया हूँ । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के क्षेत्रों में वाहन की तलाश की जा रही है।