छक्करबंधा जंगल क्षेत्र से सीआरपीएफ ने हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए

गयाजी: गोबरदाहा क्षेत्र के छक्करबंधा जंगल इलाके में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक छिपे होने की पुख्ता सूचना मिलने के बाद एफ/47 बटालियन, केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।अभियान के दौरान आज लगभग 14:15 बजे पंचरुखिया कैंप से करीब 3.5 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम स्थित जंगल में एक प्राकृतिक गुफा से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।बरामद सामग्री में 29 वाणिज्यिक डेटोनेटर, स्टील केन में रखा 3 किलोग्राम प्रेशर आईईडी, 25 मीटर नॉटेड कॉर्डटेक्स वायर, 7.62 मिमी के 33 जिंदा कारतूस, 7.62 मिमी के 13 खाली खोखे, 7.62×39 मिमी एके-47 के 7 जिंदा राउंड, 7.62×39 मिमी के 18 खाली खोखे, 9 मिमी के 2 जिंदा कारतूस, 5.56×45 मिमी इंसास के 2 जिंदा कारतूस तथा .303 का 1 खाली खोखा शामिल है।
सुरक्षा बलों के अनुसार बरामद सामग्री का इस्तेमाल नक्सली/विध्वंसक गतिविधियों में किए जाने की आशंका है। मामले की आगे जांच की जा रही है और संबंधित तत्वों की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।