Breaking news:- नाथगंज स्टेशन के समीप मालगाड़ी खराब होने से गया–कोडरमा रेलखंड पर परिचालन बाधित


गया–कोडरमा रेलखंड पर बुधवार को उस समय रेल परिचालन बाधित हो गया, जब नाथगंज रेलवे स्टेशन के समीप एक मालगाड़ी का इंजन अचानक (इंस्टाॅल) हो गया। इंजन चल नहीं पाने के कारण करीब 2 घंटे 30 मिनट तक इस मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा।
मिली जानकारी के अनुसार, गया की ओर जा रही मालगाड़ी नाथगंज स्टेशन के पास पहुंचते ही मालगाड़ी चल नहीं पा रही थी। मालगाड़ी के चालक ने तुरंत इसकी सूचना रेल प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही रेल प्रशासन हरकत में आया और इंजन को चलाने के लिए बैंकर इंजन भेजे जाने की व्यवस्था की गई।

रेल परिचालन ठप होने के कारण कई ट्रेनें रास्ते में ही खड़ी रहीं। इस दौरान
ट्रेन संख्या 2312 जादूग्राम स्टेशन पर,
ट्रेन संख्या 2365 गुरपा स्टेशन पर,
जबकि वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 9:09 बजे से पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।

ट्रेनों के लंबे समय तक खड़े रहने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों में नाराजगी देखी गई, क्योंकि पहले से चल रही देरी इस घटना के कारण और बढ़ गई।
रेल प्रशासन की ओर से मालगाड़ी को जल्द से जल्द हटाकर परिचालन सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इस रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी थी।