
फतेहपुर। शीतलहर से बचाव को लेकर फतेहपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) शशि भूषण साहू द्वारा फतेहपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 50 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया।
इस संबंध में बीडीओ शशि भूषण साहू ने बताया कि प्रखंड के मोरहे पंचायत अंतर्गत शबरी नगर गांव, पहाड़पुर, लोधवे, चरोखरी पंचायत, सलैया कलां गांव, भारे सहित अन्य गांवों में जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराए गए।
उन्होंने कहा कि शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन द्वारा आगे भी जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान की जाएगी।












Leave a Reply