
मंगलवार की शाम को फतेहपुर थाना परिसर से सांप पकड़ने वाले ने करीब सात फीट लंबे गेहुमन सांप को पकड़ा. सांप को गुरपा वन क्षेत्र में ले जाकर छोड़ा गया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह एएसआइ संजय कुमार के रूम में एक विषधर सांप देखा गया था. जिसके बाद सभी पुलिस कर्मी गत दो दिनों से परेशान थे.पुलिस कर्मियों के मन इतना भय था कि रतजगा कर रहे थे.इधर सोमवार की दोपहर में सांप थाना के सिरिस्ता भवन में देखा गया. जिसके बाद सिरिस्ता में तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं चौकीदार में भय व्याप्त हो गया. घटना के बाद थाना के गोपनीय शाखा एवं सिरिस्ता को बंद कर दिया गया. वहीं पुलिस ने सांप पकड़ने वाले विशेषज्ञ सुभाष सिंह को बुलाया गया.काफी मशक्कत के बाद विषधर सांप को पकड़ा जा सका. जिसके बाद सभी पुलिस कर्मीयों ने राहत की सांस ली.











Leave a Reply