
फतेहपुर प्रखंड स्थित जयपुर पंचायत के पूर्व मुखिया एवं राजद के वरिष्ठ नेता प्रसादी प्रसाद यादव 75 वर्ष का शनिवार की रात उनके पैतृक गांव संडेश्वर में निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को परिजनों, ग्रामीणों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की मौजूदगी में ढाढ़र नदी तट पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में पंचायत क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों के साथ राजद के कई स्थानीय एवं प्रखंड स्तरीय नेता शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि प्रसादी प्रसाद यादव लंबे समय तक पंचायत के मुखिया पद पर रहे और अपने सरल स्वभाव, मृदुभाषिता एवं जनसेवा की भावना के कारण लोगों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पंचायत में कई विकासात्मक पहल को आगे बढ़ाया और आम लोगों की समस्याओं के समाधान में हमेशा अग्रणी रहे। उनके निधन पर बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत पासवान अंतिम संस्कार में शामिल होकर गहरी संवेदना व्यक्त की। नेताओं ने कहा कि पूर्व मुखिया का जाना क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रबुद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।












Leave a Reply