
गया जिले के बेलागंज अंचल क्षेत्र के चूड़ीहारा बिगहा गांव में गुरुवार को अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। अतिक्रमण वाद के निपटारे के बाद प्रशासन ने चार चिन्हित मकानों के अवैध रूप से बने हिस्सों को जेसीबी की मदद से ढहा दिया।
अंचल अधिकारी गजानन मेहता ने बताया कि टोला रामबिगहा में वर्षों से रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा था। अंचल कार्यालय की जांच में पाया गया कि चार मकानों का कुछ हिस्सा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाया गया था, जिसके कारण गांव का मुख्य रास्ता अवरुद्ध हो गया था।
प्रशासन द्वारा नोटिस देने के बावजूद संबंधित मकान मालिकों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके बाद सशस्त्र बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। अतिक्रमण हटने के बाद गांव का रास्ता फिर से चालू हो गया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक मार्ग व सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।












Leave a Reply