
बेलागंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर के समीप डोभी–पटना राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-22) पर सोमवार को तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक कबीरपुर गांव से तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे, उसी दौरान यह दर्दनाक दुर्घटना हुई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बुद्धगेरे निवासी के रूप में की गई है।
सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष कमलेश पासवान पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस वाहन व चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।












Leave a Reply