
:- पहले ही दिन 107.18 क्विंटल धान की खरीद
फतेहपुर प्रखंड के मोरहे पैक्स परिसर में सोमवार को पैक्स अध्यक्ष जगरूप कुमार की मौजूदगी में धान अधिप्राप्ति कार्य प्रारंभ किया गया। शुरुआत के साथ ही किसानों ने अपनी उपज जमाकर प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी दिखाई।
प्रथम दिन कुल 107.18 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति की गई। इसमें किसान भूषण कुमार ने 37.66 क्विंटल, विकेश मिस्त्री ने 22.23 क्विंटल, तथा विशेश्वर कुमार (तपशा) ने 47.29 क्विंटल धान की आपूर्ति की। अधिकारियों ने बताया कि अधिप्राप्ति केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्था की गई हैं और किसानों को निर्धारित समय पर धान लाने की अपील की गई है। इससे क्षेत्र के किसानों को समय पर उपज का मूल्य मिलने में सहूलियत होगी।












Leave a Reply