
गया: इमामगंज थाना क्षेत्र के गंगटी बाजार में एसबीआई सीएसपी संचालक से हुई लूटकांड का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नौडीहा गांव निवासी रंजीत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
एसडीपीओ कमलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में रंजीत कुमार को पकड़ा गया। उल्लेखनीय है कि 18 नवंबर को बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 1.60 लाख रुपये नकद और लैपटॉप लूट लिया था।
पुलिस अन्य फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द मामले का पूर्ण उद्भेदन होने का दावा किया है।












Leave a Reply