फतेहपुर में सड़क जाम, 12 नामजद, 130 अज्ञात पर मामला दर्ज।

गया जी, फतेहपुर। गया जी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के राजा बिगहा के पास सड़क जाम करने के मामले में फतेहपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। सड़क जाम मामले में एसआई हसन एमाम खां के बयान पर मेराज मलिक,पूर्व मुखिया अफजल अंसारी, मिथलेश यादव, आशीष कुमार, दिनेश यादव, लखन यादव समेत 12 लोगों को नमाजद किया गया है। वहीं 130 अज्ञात पर भी केस दर्ज किया गया है। हसन एमाम खां ने बताया कि वह राजा बिगहा में पानी में एक व्यक्ति की डुबने की सुचना पर मौके पर पहुंचे थे। मौके पर रहे ग्रामीणों के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया गया। इधर मोहनपुर – पहाड़पुर सड़क मार्ग को सात घंटे तक जाम कर दिया। जाम के कारण आमजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रर्दशनकारियों के द्वारा पुलिस के विरोध में हो हंगामा किया गया। सभी पर बीएनएस की धारा 191(2),132 एवं 223 के तहत केस दर्ज किया गया है।
इधर पूर्व मुखिया मिथलेश यादव, अफजल अंसारी ने बताया कि वह लोग संतोष कुमार के परिजनों को उचित मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर शांति पूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे थे।


वहीं इस मामले में प्रभारी थाना प्रभारी राम कृपाल यादव ने बताया कि प्रर्दशनकारियों की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर किया गया है। अन्य लोगों की पहचान में पुलिस जुटी हुई है।


क्या था मामला।


गुरुवार को टैगनी गांव निवासी संतोष कुमार की राजा बिगहा आहर में डुबने से मौत हो गयी थी। परिजनों का आरोप था कि गया जी के उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा संतोष को पकड़ने का प्रयास किया था। इसी दौरान वह आहर में गिर गया था। जिसके कारण उसकी मौत हो गई है। वहीं संतोष के मौत के मामले में परिजनों द्वारा अभी तक कोई लिखित दर्ज नहीं कराई गई है।