
डोभी थाना क्षेत्र के जय रामपुर गांव में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है, जहाँ पुलिस ने तीन बच्चों के पिता राजा कुमार को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि वे अपनी पहली पत्नी के रहते एक दूसरी युवती से अवैध प्रेम संबंध में लिप्त थे। इस संबंध में उनकी पत्नी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।
थाना प्रभारी के अनुसार, पीड़िता के आवेदन के आधार पर कांड संख्या 292/25 दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जांच में पत्नी द्वारा लगाए गए आरोप सत्य पाए गए। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी राजा कुमार को उनके घर जय रामपुर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।











Leave a Reply