कानू समाज की वृहद बैठक में एकता और विकास पर जोर

डॉ. प्रेम कुमार को सर्वसम्मति से समर्थन का ऐलान

गयाजी। सिंगर स्थान पुलिस लाइन स्थित कानू समाज कार्यालय में शनिवार को कानू समाज की एक वृहद एवं महत्वपूर्ण बैठक उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि एवं सदस्य शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता समाज के जिला अध्यक्ष ने की, जबकि संचालन का दायित्व संगठन के एक वरिष्ठ सदस्य ने निभाया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में समाज की भूमिका और दिशा तय करना था।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कानू समाज एनडीए उम्मीदवार एवं गया शहर के लोकप्रिय नेता डॉ. प्रेम कुमार को पूर्ण समर्थन देगा। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने डॉ. प्रेम कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया और उनके नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. प्रेम कुमार एक जनसेवी, सरल स्वभाव के और विकासोन्मुख नेता हैं, जिन्होंने गया शहर के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। समाज के युवा वर्ग ने इस अवसर पर एकता और जागरूकता का संदेश देते हुए कहा कि सभी को संगठित होकर राज्य और शहर के विकास में भागीदारी निभानी चाहिए।

बैठक के अंत में एकता, सहयोग और समाजहित के संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। उपस्थित सदस्यों ने यह निर्णय लिया कि कानू समाज भविष्य में भी एनडीए के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य:
जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार,मंच संचालन गोपी प्रसाद,
जिला सचिव रामप्रसाद साह,सदस्य संजय कुमार, गोपीनाथ प्रसाद, प्रकाश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष कृष्णा बाबू, अयोध्या लाल, मन्नू जी, अर्जुन बाबू, चिंता देवी, पूजा देवी, बेबी देवी सहित समाज के अन्य वरिष्ठ सदस्य।