
फतेहपुर-वजीरगंज मुख्य सड़क मार्ग पर धनेता तिरमा आहर के पास बुधवार की शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे युवक को गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहपुर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गया जी रेफर कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक फतेहपुर की ओर से धनेता की तरफ बाइक से जा रहा था। तिरमा नहर के पास सड़क पर तीव्र मोड़ होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
घटना की सूचना युवक के पास मौजूद मोबाइल फोन से टनकुप्पा निवासी एक व्यक्ति को दी गई। घायल युवक ने अपना नाम सोनी कुमार, पिता मथुरा मांझी, निवासी जमुनापुर, गहलौर बताया। वह अपनी बहन फूला देवी के पास टनकुप्पा जा रहा था।
परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और युवक का इलाज जारी है।











Leave a Reply