
फतेहपुर पुलिस ने 9 बाइक के साथ भारी मात्रा में देसी शराब किया बरामद। झारखंड से शराब तस्करी करने के लिए लाया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कि गई है। फतेहपुर प्रभारी थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि एसआई अमरेंद्र कुमार,एसआई सतीन प्रसाद, एएसआई चंदन कुमार,एएसआई मनोज कुमार,एएसआई चंदेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में कार्रवाई कि गई है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के ढुब्बा पुल के समीप से 9 बाइक के साथ 1650 लीटर देसी शराब जब्त किया गया। जब्त शराब व बाइक को थाना लाया गया। मौके पर से शराब तस्कर पुलिस को देखते ही शराब व बाइक को छोड़कर फरार हो गया। शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे कि कार्रवाई कि जा रही है।












Leave a Reply