
सोमवार को देव पुलिस ने शराब के साथ दो बाइक को किया जब्त। एक युवक गिरफ्तार। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कि गई है। देव थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि ASI विवेक कुमार व विश्वजीत कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई कि गई है। थाना क्षेत्र के बेढनी पुल के सनोघा नगर के समीप से 112 लीटर देसी शराब के साथ दो बाइक को जब्त किया गया। वही मौके पर से एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब तस्कर गुलशन कुमार पिता पप्पू पासवान ग्राम बिजोली बसडीह, थाना मुफस्सिल जिला औरंगाबाद के रहने वाला है। शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे कि कार्रवाई कि जा रही है












Leave a Reply