
फतेहपुर थाना क्षेत्र के चरोखरी पंचायत के ढुब्बा गांव के समीप संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक व्यक्ति कि पहचान गनीपिपरा गांव निवासी 55 वर्षीय फुलौड़ी यादव के रूप में हुई है। वहीं मृतक के परिजनों में मातमी सन्नाटा के साथ रो-रो के बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार फतेहपुर थाना क्षेत्र के ढुब्बा गांव स्थित मे 55 वर्षीय फुलौड़ी यादव का संदिग्ध अवस्था में शव होने की चर्चा पर देखते-देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी । जिसकी सूचना फतेहपुर पुलिस को दिया गया। सूचना पर फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह अपने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मृतक व्यक्ति का सिर फटा हुआ है। गाल में भी काले धब्बे का निशान है। ऐसा प्रतीत होता है की लाठी डंडे से पीट कर हत्या की गई है।
इस मामले में फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया हैं। आवेदन के अधार पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का खुलासा होगी।












Leave a Reply