बाइक से गिरकर महिला की हुई मौत

फतेहपुर थाना क्षेत्र की बदउआँ गांव निवासी उमाकांत सिंह की पत्नी रीता देवी 42 वर्ष की मौत बाइक से गिरकर सिर में गंभीर चोट लगने के बाद मौत हो गई। घटना सोमवार की सुबह गया रजौली सड़क मार्ग पर फतेहपुर थाना क्षेत्र के नंदनी इंटरप्राइजेज ( हीरो बाइक शोरूम) के पास घटी है। परिजनों ने बताया कि सुबह में अपने भाई के पुत्र एवं भौजाई के साथ बाइक पर बैठकर संडेश्वर पूजा करने जा रही थी। तभी फतेहपुर नंदनी शो रूम के पास अचानक बाइक से गिर गई। लोग घायल अवस्था में महिला को उठाकर चिकित्सा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। वहां चिकित्सक महिला को देखकर मृत घोषित कर दिया। रीता देवी के पति उमाकांत सिंह शिक्षक देवघर गए हुए थे। घटना की खबर सुनकर वापस घर लौट गए। मृतक को दो लड़का एवं दो लड़की है।

तीन बच्चों की शादी कर चुकी थी। एक बेटा कुंआरा है। घटना के बाद घर में परिजनों के बीच चीख पुकार मच गया है। दुखद घटना की जानकारी पाकर पूर्व पैक्स अध्यक्ष चंद्रदेव प्रसाद,शिक्षक संघ अध्यक्ष रविशंकर कुमार, शिक्षक प्रमोद कुमार, शिक्षक ओम निरंजन वर्मा, शिक्षक संजय प्रियदर्शी, मृतक के घर पहुंचकर शोक संतीप्त शिक्षक एवं स्वजनों को संतावना देते हुए दुख प्रकट किया।