भेटौरा पंचायत में पंचायत उप चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न


:- 70.94 प्रतिशत हुआ मतदान

टनकुप्पा प्रखंड के भेटौरा पंचायत में बुधवार को पंचायत उप चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ। सुबह सात से पांच बजे तक 70.94 प्रतिशत मतदान हुआ। कूल 8103 मतदाता में 5748 मतदाता मतदान किया। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ जो पांच बजे तक चला। सुबह से लेकर दोपहर तीन बजे तक मतदाताओं ने जमकर मतदान किया। उसके बाद छिटपुट तरीके से मतदान चलता रहा। बूथ तेतरिया एवं करमाटाड़ पर एक दो मतदाताओं का फोटो मतदाता सूची में स्कैनिंग नहीं होने के कारण मतदान करने में परेशानी हुई। जिसे हल कर लिया गया।

प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह टनकुप्पा बीडीओ अलीशा कुमारी ने बताया कि मुखिया पद के लिए भेटौरा पंचायत में हुई उप चुनाव सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न करा लिया गया है। बज्रगृह प्रखंड मुख्यालय में बनाया गया है। जहां सुरक्षा की व्यवस्था रहेगी। बज्रगृह के चारो तरफ़ सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। मतदान 11 जुलाई को सुबह आठ बजे से शुरू होगा।