हथियारबंद डकैतों ने घर में घुसकर किया चोरी, जांच में जुटी पुलिस

थाना क्षेत्र के बेलाडीह गांव में सोमवार की रात हथियारबंद डकैतों ने गृह स्वामी को बंधक बना दो लाख नगदी सहित लगभग बारह लाख के स्वर्ण आभूषण को डकैती करने में सफल हो गया। उक्त घटना से गांव एवं बाजार के लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।
बेलागंज बाजार से सटे बेलाडीह गांव में घनी आबादी में रहे घर को डकैतों ने निशाना बनाया। जहां छत के सहारे डकैतों ने घर में प्रवेश कर चिन्हित कमरे को निशाना बनाया। गृह स्वामी ऋषि स्वर्णकार ने बताया कि नित्य दिन की भांति सोमवार की रात अपने परिवार के साथ एक कमरा में सो रहे थे। उसी दौरान लगभग रात दो बजे पांच छह की संख्या में नकाबपोश हथियारबंद डकैतों ने मेरे कमरा में प्रवेश कर गया। इस दौरान मुझे एवं मेरे पत्नी को हाथ पैर बांध दिया और मुंह में टेप लगा दिया। इसके उपरांत डकैतों ने जहां जहां आभूषण और नगदी था उस जगह पहुंच निकाल लिया। इसके बाद डकैत मुख्य दरवाजा से बाहर भागने में सफल हो गया। इसके बाद पति पत्नी एक दूसरे को बंधा हाथ पैर खोला और हल्ला किया। तब तक डकैत भागने में सफल हो गया। गृह स्वामी ने बताया कि सभी डकैत छत पर चढ़ पहले छत के गेट में रहे ताला को तोड़ घर में प्रवेश किया। डकैतों ने इस दौरान घर में रहे दो लाख रुपए नगद लगभग एक सौ चालीस ग्राम के स्वर्ण आभूषण को डकैती करने में सफल रहा। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बहुत जल्द ही उक्त घटना का उदभेदन कर लिया जाएगा।