
फतेहपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर रेलवे स्टेशन के समीप से गुरुवार को प्रेम-प्रसंग के मामले में फरार लड़का और लड़की को पुलिस ने किया बरामद। फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि एसआई अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई कि गई है। इस मामले में लड़की के पिता ने फतेहपुर थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था। लड़की को लेकर भागने वाला लड़का गांव का था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। फरार लड़का लड़की को बरामद कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि बरामद लड़की को 164 का बयान कराया जाएगा। वहीं लड़का सचिन कुमार को कोर्ट में पेशी के लिए कल भेजा जाएगा। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Leave a Reply