कुश्ती में सनी कुमार ने जीता गोल्ड मेडल, बिहार का बढ़ाया मान

बेलागंज के नीमचक गांव के रहने वाले हैं सनी कुमार, उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी

बेलागंज। गया जिले के बेलागंज प्रखंड के आगंदा पंचायत अंतर्गत नीमचक गांव निवासी सनी कुमार ने बिहार चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। सनी कुमार, योगेंद्र यादव के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।

सनी कुमार की सफलता पर स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों ने कहा कि उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा।सनी कुमार को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई देने वालों ने उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले और बिहार का नाम रोशन करेंगे।