
गया जिला के मोहनपुर प्रखंड के अमकोला पंचायत के असहाय व जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। युवा समाजसेवी अमित कुमार ने अपने हाथों कंबल का वितरण किया गया। जरूरतमंद व असहाय लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए समय पर अमित कुमार के द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है जो काफी सराहनीय कार्य है। कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है। उन्होंने कहा कि हमेशा लोगों की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करते है। मानव सेवा करना परमधर्म है। इस अवसर पर 200 बुजुर्ग वृद्ध व जरूरतमंद लोगों को कंबल,चूड़ा तिलकुट, मीठा दिया गया। इस मौके पर कई अन्य लोग मौजूद थे।
Leave a Reply