20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक शांति पूर्वक संपन्न।

:- विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा
:- बीडीओ ने पदाधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

फतेहपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष संजय सिंह ने की, जबकि संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) शशि भूषण साहू ने किया। बैठक में प्रखंड स्तर पर चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यों और विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई। अध्यक्ष संजय सिंह ने अधिकारियों से योजनाओं के सही और पारदर्शी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रत्येक योजना आमजन तक समय पर पहुँचे, यह सुनिश्चित करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। बीडीओ ने भी योजनाओं से संबंधित कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और संबंधित विभागों को लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, मनरेगा एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं पर चर्चा की गई। समिति ने निर्णय लिया कि सभी विभागीय अधिकारी नियमित निरीक्षण करेंगे और जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, उपाध्यक्ष रण विजय कुमार, बलदेव यादव, पप्पु मालाकार, मुकेश कुमार सहित उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई।