
फतेहपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर स्टेशन पर बीते संध्या में ऑटो स्टैंड में ऑटो चालको ने मिलकर यात्री के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घटना को लेकर पीड़ित ने थाना में प्राथमिकी कराया। पीड़ित दिनेश चौधरी ग्राम सिरोडावर पंचायत सिरोडावर थाना रजौली ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को शाम 07:30 बजे गया धनबाद इंटरसीटी एक्प्रेस ट्रेन से अपने स्वजनों के साथ पहाड़पुर उतरा। स्टेशन के बाहर लगी ऑटो में घर जाने के लिए बैठे। तभी दुसरे ऑटो चालक दुर्गा शरण यादव पिता देवलाल यादव ग्राम मोरहे, रोहीत कुमार, पुरूषोत्तम कुमार दोनों ग्राम पहाड़पुर ने मिलकर मुझे एवं मेरी पत्नी ब्युटी कुमारी, भाभी सुनीता देवी, मौसी सोभा देवी एवं नीतु कुमारी को जबरजस्ती अपने ऑटो में बैठाने के लिए हाथ खीचकर लेजाने लगा। इस व्यावहार से तंग आकर ऑटो में बैठने से इनकार कर दिया। तभी नामजद तीनों ने मिलकर मुझे एवं मेरे स्वजनो को भद्दी गाली देने लगा और दुर्गा शरण यादव ने हमे कालर पकड़कर फैट से मार पीट करने लगा। हाथ में स्टील का कड़ा मेरे दाहीना आख के उपर लगा और फट गया। जिससे खून बहने लगा। पैकेट में रखा पावर का चसमा एवं 3000 नगद हाथ डालकर निकाल लिया। मेरी पत्नी ब्युटी कुमारी बचाने आई। जिसके साथ तीनों ने अभद्र व्यावाहर करते हुए कान से सोना का बाली खींच लिया।घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच करते हुए प्राथमिकी कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।












Police should must take action against that auto driver …