चुनाव में अशांति एवं अफवाह फैलाने वालों पर होगी करवाई:- थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह

शांति का माहौल बनाने को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

लोकसभा चुनाव में शांति एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से शनिवार को फतेहपुर पुलिस प्रखंड के दर्जनों गांव में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह,पीएसआई राजेश यादव ने ग्रामीणों से लोकसभा चुनाव में निर्भीक होकर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने का अपील किये।झारखंड सिमा से सटे बिहार सिमा के गांव में भी फ्लैग मार्च कर लोगो के अंदर बैठा डर भय को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने लोगों से किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और अफवाह फैलाने वाले लोगों की सूचना देने के लिए प्रेरित किया। पुलिस एवं अर्ध सैनिक बलो की फ्लैग मार्च से अशांति फैलाने वाले बदमाशो में पुलिस करवाई को लेकर डर बन गया है। फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव एवं होली पर्व में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए शराब तस्करों पर विशेष नजर रखी जा रही है। केंद्रीय अर्ध सैनिक बल एवं स्थानीय पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्र के मोरहे,चरोखरी गढ़, ढिबर, बड़ैला, बरसीमा, मतासो, रसुना,राघोपुर, पोवा सहित अन्य गांवों में फ्लैग मार्च किया गया। चुनाव एवं पर्व को लेकर प्रतिदिन वाहन जांच भी किया जा रहा है। मुख्य सड़क पर सिमा क्षेत्र के पास पुलिस जांच चौकी स्थापित किया जाएगा। सिमा क्षेत्र के मुख्य सड़क पर बैरियर लगाया गया है। चुनाव में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पुलिस प्रशासन काफी सजग है।