फतेहपुर में अतंर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्राओं ने निकाली जागरूकता यात्रा

सामाजिक संस्था एक्शन ऐड के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर फतेहपुर प्रखंड के प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में बालिकाओ के बीच साइकिल मैराथन कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 1100 छात्राएं ने विद्यालय से प्रखंड कार्यालय तक मैराथन किया। जिसमे बालिकाओ के उत्थान के लिए शिक्षा और स्वास्थ के साथ समान अवसर देने की नारा लगाई। नारा के माध्यम से लीगो को छात्राओं ने समाज और परिवार में बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ पर ध्यान देने पर जोर दिया। प्रखंड कार्यालय में प्रखंड पदाधिकारियों के द्वारा इन छात्राओं का स्वागत की। मौके पर अधिकारियों ने छात्राओं को समाज को जागरूक करने के प्रयास को सराहा। ज्ञात हो के गया जिले में उड़ान नामक कार्यक्रम के तहत परियोजना द्वारा बच्चो के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में एक्शन ऐड, यूनिसेफ, महिला एवं बाल विकास निगम के द्वारा संचालन किया जा रहा है।
संस्था के जिला समन्वयक आसिफ मुस्तफा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रयासरत है। साथ ही नागरिक तथा समाज की जिम्मेदारी है, कि बालिकाओं को बाल विवाह और लैंगिक भेदभाव से बचाकर उनको समान अवसर प्रदान किया जाना चाहिए। क्योंकि किशोरियों के शिक्षा और उच्च स्वास्थ के बिना देश और समाज का विकास संभव नहीं है। फतेहपुर प्रखंड समन्वयक शत्रुधान दास ने किशोरियों के उत्थान के लिए परिवार तथा समाज के बीच जागरूकता को महत्वपूर्ण बताया। प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश कुमार एवं सहायक शिक्षक अबोध सिंह द्वारा कार्यक्रम के संचालन में सहायता प्रदान किए।