
फतेहपुर में वट सावित्री उत्साह से मनाया गया। सोमवार को फतेहपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विवाहित महिलाओं ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा अर्चना कर पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद मांगा। ग्रामीण क्षेत्रों में सुहागिनों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिरों में सुहागिनों की भीड़ जुटी रही। पूरे दिन मंदिरों में भजन-कीर्तनों का भी आयोजन हुआ।
फतेहपुर के संदेश्वर मंदिर, मोरहे मंदिर,ब्लॉक मंदिर,देवी अस्थान मंदिर ,पहाड़पुर मंदिर,गोपी मोड़ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में महिलाओं की भीड़ जुटी रही। बढ़ी संख्या में महिलाएं मंदिर पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद सुहागिनों ने वट वृक्ष पर रक्षा धागा बांध अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद लिया। ऐसी मान्यता है कि ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष को पड़ने वाली अमावस्या के दिन ही सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी। यही कारण है कि सुहागिनों के जीवन में इस दिन का विशेष महत्व है।
Leave a Reply