
फतेहपुर थाना क्षेत्र के मझौली गांव में सोमवार कि संध्या को शौच के लिए गए युवक को आपसी रंजिश के चलते को गोली मार दी गई। गोली युवक के जांग में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाने पर प्राथमिक उपचार के बाद मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं पीड़ित युवक के परिजनों ने बताया कि संदीप कुमार पिता सुरेश यादव शौच के लिए खेत की ओर गए था। पहले से घात लगाए लोगों ने युवक के ऊपर फायरिंग कर दिया। गोली लगने से युवक घायल हो गया। गोली कि आवाज सुनकर ग्रामीणों में खौफ मच गई। घायल संदीप कुमार को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से गया रेफर कर दिया गया। वही इस मामले में फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों कि तलाश कर रही है। शीघ्र ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
Leave a Reply