
खिजरसराय :- गया-पटना मुख्य मार्ग एसएच 4 पर तेलविगहा हाजिचक गांव के समीप चार पहिया वाहन के चपेट में आने से 8 वर्षीय बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहां के डॉक्टर के द्वारा बच्चा को मृत घोषित कर दिया। मौत कि खबर सुनते ही परीजनों एवं ग्रामीणों में शोक कि लहर दौड़ गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया। घटना कि सुचना मिलते ही खिजरसराय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले कि जांच शुरू कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। जिसमें कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नीमचक बथानी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोपाल कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामला को शांत करने में जुट गए। बड़ी मशक्कत के बाद मामला को शांत कराया गया।
Leave a Reply