
गयाजी। सुशील कुमार ने 5 सितंबर 1994 को बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर सेवा आरंभ की। प्रारंभिक प्रशिक्षण उन्होंने पीटीसी हजारीबाग में प्राप्त किया। प्रशिक्षण उपरांत उन्होंने मोतिहारी, बगहा, छपरा, बक्सर एवं आरा जिलों में अगस्त 1996 से नवंबर 2015 तक विभिन्न थानों में थानाध्यक्ष के रूप में कार्य किया।आरा में पदस्थापना के दौरान वे बहुचर्चित ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड के अनुसंधान से भी जुड़े रहे, जहाँ उन्होंने वर्ष 2013 में सीबीआई, पटना में रहकर अनुसंधान कार्य किया।दिसंबर 2015 में सुशील कुमार को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया, जिसके बाद उन्होंने रोहतास जिले में सेवाएं दीं। सितंबर 2016 में उन्होंने पटना रेल में योगदान दिया, जहाँ वे लगभग साढ़े तीन वर्षों तक सार्जेंट मेजर पद पर कार्यरत रहे। इसके पश्चात दो कार्यकालों में उन्होंने चार वर्षों तक गया जंक्शन पर सर्किल इंस्पेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
जुलाई 2025 में सुशील कुमार ने बेगूसराय जिला बल में योगदान दिया और नगर थानाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उत्कृष्ट कार्यप्रदर्शन के आधार पर उन्हें 30 सितंबर 2025 को डीएसपी पद पर पदोन्नत किया गया।इस अवसर पर एसपी बेगूसराय श्री मनीष झा द्वारा उन्हें डीएसपी के पद का रैंक बैज लगाया गया।
Leave a Reply