केंद्रीयमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि NDA के उम्मीदवार बोधगया विधानसभा क्षेत्र से जीतेंगे।

एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में फतेहपुर पहुंचे केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार नीतियों से लोगों को अवगत कराया।उन्होंने ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गांव गांव सड़क, घर घर बिजली, महिलाओं को सम्मान के लिए नीतीश कुमार,चिराग पासवान,जीतन राम मांझी, उपेन्द्र कुमार के सहयोग से बेहतर काम किया। आज विकास की नयी गाथा लिखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं से अपिल करते हुए कहा कि बोधगया विधानसभा से एनडीए के प्रत्याशी को जीतने के लिए मेहनत करें। बिहार के प्रगति के लिए एनडीए ही जरूरी है।वहीं बिहार के मंत्री नीतीन नवीन ने कहा कि बिहार में एक बार फिर मजबूती से एनडीए की सरकार बनेगी। बिहार की विकास की पहिया लगातार बढ़ेंगा। नीतीन नवीन ने कहा कि जीविका की बहनों को मोदी और नीतीश की जोड़ी रोजगार के लिए दस हजार रुपए देने का काम कर रही है। उन्होंने ने कहा कि कुछ लोग एटीएम लेकर घुम रहे हैं। वह कभी नहीं खुलेगा. दिल्ली के केजरीवाल ने जैसे ठगा था वैसे ही बिहार में कुछ लोग झांसा दे रहे हैं। नीतीश कुमार ने बिहार की महिलाओं को सम्मान दिया है। स्कूल से लेकर पंचायत प्रतिनिधि पहुंचाने का काम किया। पहले 7 बजे शाम के बाद लोग घर से निकले से डरते थे। एनडीए सरकार में रात 2 बजे भी पटना से गया आ जा रहें हैं। वहीं विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग नौकरी देने में जमीन लेते थे। आज रोजगार देने की बात कह रहे हैं। वहीं मंत्री शीला मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार के राज्य मे बिहार में सड़क,बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में प्रतिदिन नया इतिहास बना रहे। पटना से गया दो घंटे में लोग सड़क मार्ग से आ रहें हैं. वही बिना नाम लिए कहा कि लोग कह रहे हैं कि हमने 17 महीने में रोजगार दिया। सरकार मुखिया चालते है। बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार है। काम नीतीश कुमार करें और श्रेय कोई और लेने के लिए हल्ला कर रहा है। सभा को बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी,नंदलाल मांझी,विजय मांझी को संबोधित किया।वहीं सभा में पूर्व सांसद रामजी मांझी,पूर्व विधायक श्यामदेव,जिला महामंत्री विनोद सिंह,जिला पार्षद ज्योति पासवान,नगर अध्यक्ष रवि सिंह,मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, कृष्ण सिंह जितेंद्र चौधरी,शशिकांत कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।