बेलागंज पुलिस ने चोरी मामले में 5 लोगों को किया गिरफ्तार।

बेलागंज पुलिस ने एक माह पूर्व स्वर्णकार के घर हुए डकैती की घटना को उद्भेदन करते हुए अन्तर जिला गिरोह के पाच चोरों को गिरफ्तार किया। 8 जुलाई 25 की रात थाना क्षेत्र के बेला डीह गांव निवासी स्वर्ण व्यवसाय ऋषि राज के घर हथियार के बल डकैतों ने 12 लाख के ऊपर की संपत्ति लूटने में सफल हो गया।जिसके बाद पीड़ित व्यवसाई सहित बेलागंज के अन्य व्यवसायियों में भय का माहौल बन गया था। वहीं पुलिस के लिए घटना एक चुनौती बन गई थी। इस दौरान नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध सूमो विक्टा बरामद किया। जिससे तलाशी के उपरांत घर उद्भेदन के उपयोग में रहे उपकरण बरामद हुआ। इसके बाद वाहन चालक रहे उपेंद्र उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान गिरफ्तार उपेंद्र उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि अरवल जिले किजर थाना क्षेत्र में लूट की घटना जहानाबाद जा रहे थे। जहां जहानाबाद जिले के बिशुनगंज थाना क्षेत्र के बेला बीरा गांव निवासी रिशु ठाकुर,सुहीत कुमार एवं खसखोरी गांव निवासी शक्ति पासवान एवं बेलागंज थाना क्षेत्र के बेला डीह निवासी आनंद ठाकुर सम्मिलित होने वाले हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बेला डीह गांव से आनंद ठाकुर को हिरासत में लिया गया। इसके उपरांत हिरासत में लिए गए आनंद ठाकुर के निशन देही पर इन तीनों को गिरफ्तार किया। इसके उपरांत गिरफ्तार डकैतों ने बताया कि 8 जुलाई 25 की रात बेला डीह गांव में स्वर्ण व्यवसाय ऋषि राज के घर में हुए डकैती की घटना को अंजाम हम लोगों के सहयोगों के मिलकर अंजाम दिया गया था। जहां डकैती की समान को जहानाबाद जिले के टेहता बाजार स्थित स्वर्ण व्यवसाई धीरेंद्र कुमार के यहां 9 लाख में बेचा गया था। पुलिस ने गिरफ्तार डकैतों के निशन देही पर धीरेंद्र कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार डकैतों ने बताया कि डकैती के गैंग में 18 से 20 लोग शामिल हैं। जिनका कार्य अलग-अलग रहता है।इन सभी को गुरुवार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।