
खिजरसराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बख्तर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने 21 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी कारू यादव (पिता – मुंशी यादव) को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि कारू यादव कांड संख्या 131/03 में नामजद अभियुक्त था और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसके गांव में छापेमारी की और उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।












Leave a Reply