
फतेहपुर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार को एक ट्रैक्टर को जब्त किया । मौके पर से चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के धनेता गांव के समीप पुलिस ने छापेमारी कर अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा। मौके से ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया और चालक को मौके पर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार चालक की पहचान रोशन कुमार के रूप में हुई है, जो नगवां गांव का निवासी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
फतेहपुर पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।











Leave a Reply