
गया। फतेहपुर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को मारपीट के एक मामले में पुलिस ने त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पु0अ0नि0 सतिन प्रसाद एवं पु0स0अ0नि0 मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बड़की कुहरी गांव में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से अमिरक यादव, रंजित कुमार तथा मुनिया देवी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी मारपीट के एक मामले में नामजद थे और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को फतेहपुर थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके उपरांत तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।













Leave a Reply