
गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के आलोक में की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में अपराधियों और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत खिजरसराय पुलिस को यह सफलता मिली है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए वारंटियों की पहचान खैरा गांव निवासी महेन्द्र मांझी (पिता – स्वर्गीय ब्रह्मलाली मांझी) एवं उमेश मांझी (पिता – काली मांझी) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहे थे और न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद गिरफ्तारी से बचते फिर रहे थे।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दोनों वारंटी अपने गांव के आसपास ही छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस टीम का गठन कर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। तकनीकी अनुसंधान और स्थानीय सूचना के आधार पर दोनों को पकड़ने में सफलता मिली।
गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस











Leave a Reply