
फतेहपुर थाना क्षेत्र के राजा विगह मोड़ के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर हुई मौत। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पाकर फतेहपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।












Leave a Reply