फतेहपुर में ई-रिक्शा चालक पर चाकू से हमला, इलाके में सनसनी।

फतेहपुर थाना क्षेत्र के मखदुमपुर मोड़ के समीप शनिवार को चाकूबाजी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति की पहचान बुधौल गांव निवासी राकेश कुमार (पिता स्वर्गीय सुरेश सिंह) के रूप में हुई है।
घायल व्यक्ति के परिजनों ने बताया कि मखदुमपुर गांव के रहने वाले अभिषेक कुमार (पिता जोगिंदर सिंह) ने जबरन राकेश कुमार को घर छोड़ने को कह रहे थे। राकेश कुमार ने मना किया तो चाकू निकाल कर हमला कर दिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पूरे घटनाक्रम की छानबीन की जा रही है।