
मोरहे पंचायत में सोमवार को पैक्स गोदाम परिसर में गेहूं अधिप्राप्ति को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष जागरूक यादव उर्फ टुन्नी ने की। इस दौरान पंचायत के कई किसान उपस्थित रहे।
बैठक में किसानों को गेहूं अधिप्राप्ति प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और सरकारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए गेहूं अधिप्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके तहत किसानों से गेहूं खरीद की तैयारी शुरू कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 15 किसानों ने गेहूं अधिप्राप्ति के लिए अपनी सहमति जताई है और वे अपना अनाज देने के लिए तैयार हैं। किसानों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में अधिप्राप्ति केंद्र पर पहुंचकर सरकारी दर पर अपना गेहूं बेचें, ताकि उन्हें उचित मूल्य मिल सके।
बैठक में मौजूद किसानों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिनका समाधान करने का आश्वासन दिया गया। पैक्स प्रबंधन ने भरोसा दिलाया कि अधिप्राप्ति प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू तरीके से संचालित किया जाएगा।












Leave a Reply