
खिजरसराय थाना क्षेत्र के मनसा बीघा गांव में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने एक घर में घुसकर लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने बाहर से दरवाजे में ताला लगाकर पूरे परिवार को भीतर ही बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने हथियार के बल पर घर के कमरों के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आराम से लूटपाट की।
अपराधियों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, वाहन बीमा से जुड़े कागजात, छात्रों के 10वीं व 12वीं के मूल प्रमाण पत्र, बैंक लोन से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज सहित लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति लूट ली।
घटना की सूचना पीड़ित परिवार द्वारा डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड की भी सहायता ली जा रही है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Leave a Reply