
टनकुप्पा (गया): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित दौरे को लेकर टनकुप्पा प्रखंड में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में सिटी एसपी सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने मायापुर क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का गहनता से जायजा लिया। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए हर पहलू पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा से लेकर यातायात और आम लोगों की सुविधा तक, सभी बिंदुओं पर व्यापक तैयारी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।











Leave a Reply